महर्षि दयानन्द योगपीठ न्यास के सहयोगियों का अभिनन्दन –
आषाढ़ शुक्ल पक्ष पञ्चमी दिन गुरुवार ( ११ जुलाई २०२४ ) को वेद प्रचार अभियान में विशेष सहयोगियों का अभिनन्दन किया जाना सुनिश्चित हुआ। जिनमें से माता जी उपस्थित हुई, उनका सम्मान किया गया और श्री नीरज आर्य जी का सम्मान दिल्ली आर्य गुरुकुल तिहाड़ गांव में किया गया तथा अन्य सभी का सम्मान पत्र वाट्साप पर प्रेषित कर दिया गया। सम्मानित जन इस प्रकार हैं –
- माता श्रीमती त्रिवेणी आनन्द ( अध्यक्षा – सद्भावना जन कल्याण ट्रस्ट , प्रधाना – महिला आर्य समाज छावनी, आगरा , संरक्षिका – आर्य वीर दल जनपद आगरा )
- श्री नीरज आर्य ( प्रधान – आर्य गुरुकुल तिहाडगांव,दिल्ली )
- श्री मुकेश आर्य ( ऋषि मिशन के विशेष सहयोगी, होलैण्ड )
- श्री हरिलाल गुरदासमल दलवाणी ( प्रसिद्ध उद्योगपति और प्रधान आर्य समाज सेजपुर बोघा, अहमदाबाद )

कृपया ध्यान दें –
यह वेद प्रचार अभियान आगे भी निरन्तर चलता रहेगा। आप से निवेदन है कि सहयोगी बनकर ऋषि मिशन – “कृण्वन्तो विश्वमार्यम” को गति देने की कृपा करें।



