महर्षि दयानन्द योगपीठ न्यास द्वारा ऋषि मिशन – कृण्वन्तो विश्वमार्यम् के लिए योजनाबद्ध निरन्तर किये जा रहे कार्य

नमस्ते जी

👉 महर्षि दयानन्द सरस्वती के द्वितीय जन्म शताब्दी वर्ष एवं आर्य समाज की स्थापना के १५० वें वर्ष के पावन अवसर पर महर्षि दयानन्द योगपीठ द्वारा जनपद आगरा के विभिन्न विद्यालयों में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा ४ से लेकर कक्षा १२ तक के लगभग १८०० छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता परीक्षा का पुरस्कार वितरण विद्यालय की सुविधानुसार प्रत्येक विद्यालय में किया जारहा है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपने जीवन के साथ साथ परिवार, समाज और राष्ट्रोत्थान से सम्बन्धित जानकारियाँ दी जायेगी। इसके उपरान्त प्रतियोगिता में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि के कर कमलों से प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिया जायेगा। प्रतियोगिता कराने वाले विद्यालयों को भी सम्मानित किया जायेगा।

🏅 एस एस एल पब्लिक स्कूल फतेहाबाद आगरा में पुरस्कार वितरण प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार गुप्ता जी के नेतृत्व में 28 दिसम्बर 2024 दिन शनिवार को प्रातःकाल 9:00 बजे से 11:00 बजे तक किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाज सेविका एवं आर्य वीरांगना दल जनपद आगरा की संरक्षिका माता श्रीमती रामसखी विद्यार्थी जी ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया और महर्षि दयानन्द योगपीठ के कार्यों की सराहना करते हुए आर्थिक सहयोग भी किया। कार्यक्रम में सद्भावना जन कल्याण ट्रस्ट की अध्यक्षा एवं आर्य वीर दल जनपद आगरा की संरक्षिका माता श्रीमती त्रिवेणी आनन्द, आर्य समाज फतेहाबाद के अध्यक्ष एवं जनता इण्टर कालेज के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार पैंगोरिया, जनता इण्टर कालेज के प्रबन्धन श्री रजत कुमार पैंगोरिया ( सी०ए०), प्रधानाचार्य श्री शिवकुमार सिंह, श्री अनिल भाटिया, श्री मुकेश कुमार आदि महानुभावों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।

🏅 जनता इण्टर कालेज फतेहाबाद आगरा में पुरस्कार वितरण प्रधानाचार्य डॉ॰ शिवकुमार सिंह जी के नेतृत्व में 28 दिसम्बर 2024 दिन शनिवार को दोहपर १:०० बजे से ३:०० बजे तक किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सद्भावना जन कल्याण ट्रस्ट की अध्यक्षा एवं आर्य वीर दल जनपद आगरा की संरक्षिका माता श्रीमती त्रिवेणी आनन्द जी ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया और महर्षि दयानन्द योगपीठ के कार्यों की सराहना करते हुए आर्थिक सहयोग भी किया। कार्यक्रम में, प्रसिद्ध समाज सेविका एवं आर्य वीरांगना दल जनपद आगरा की संरक्षिका माता श्रीमती रामसखी विद्यार्थी जी, आर्य समाज फतेहाबाद के अध्यक्ष एवं जनता इण्टर कालेज के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार पैंगोरिया, जनता इण्टर कालेज के प्रबन्धक श्री रजत कुमार पैंगोरिया ( सी०ए०), श्री अनिल भाटिया, श्री मुकेश कुमार आदि महानुभावों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।

🏅 डी० ए० वी० इण्टर कालेज कुण्डौल, आगरा में प्रधानाचार्य डॉ॰ प्रशान्त गहलोत जी के नेतृत्व में ३० दिसम्बर २०२४ को दोपहर १:०० बजे से किया गया। इस कार्यक्रम में सद्भावना जन कल्याण ट्रस्ट की अध्यक्षा एवं आर्य वीर दल जनपद आगरा की संरक्षिका माता श्रीमती त्रिवेणी आनन्द, प्रभात मण्डल के कोषाध्यक्ष श्री अनिल भाटिया एवं विद्यालय के अध्यापकगण उपस्थित रहे। 

👉 विद्यालयों के शीतकालीन अवकाश आरम्भ हो गये हैं। विद्यालयों के खुलने पर अन्य परीक्षा केन्द्रों का पुरस्कार वितरण किया जायेगा। जिसकी सूचना आपको दी जायेगी। प्रतियोगिता के इन पुरस्कार वितरण कार्यक्रमों में आप सादर आमन्त्रित हैं पधारने की कृपा करें।

👉 पुरस्कार वितरण के इन कार्यक्रमों के साथ शीघ्र ही नयी पीढ़ी के व्यक्तित्व विकास के लिए विद्यालयों और नगर – गांव के पार्कों और चौपालों पर सप्त दिवसीय चेतना शिविरों का आयोजन किया जायेगा । जिनमें युवाओं को शारीरिक और बौद्धिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। आप भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। किसी भी जानकारी के लिए आप हमसे सम्पर्क करें – 9897060822.

👉 कृण्वन्तो विश्वमार्यम् की मिशनरी योजना।

👉 वेद प्रचार अभियान ( नगर गाँव में योजना बनाकर )

👉 मानव निर्माण अभियान ( स्कूलों और कालेज में )

👉 चेतना शिविर ( बालक/बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए )

👉 बालकों/बालिकाओं के लिए आवासीय शिविर

👉 शाखा संचालन – राष्ट्र हित के लिए अत्यावश्यक कार्य

👉 प्रचारक/उपदेशक/पुरोहित निर्माण – प्रशिक्षण शिविर /ओन‌लाइन कक्षा

👉 प्रतियोगिताएँ और पुरस्कार वितरण

👉 दीवार लेखन से प्रचार

👉 स्टीकर से प्रचार

👉 एल ई डी द्वारा प्रचार

👉 वेद प्रचार रथ निर्माण

👉 वृक्षारोपण/पर्यावरण संरक्षण

👉 साहित्‍य वितरण

👉 सम्पर्क बढ़ाओ अभियान

👉 प्रचार पत्रकों से प्रचार ( प्रकाशन-वितरण )

👉 भविष्य में आर्य निर्माण शाला का संचालन

👉 महर्षि दयानन्द योगपीठ द्वारा वेद प्रचार और समाज सुधार से सम्बन्धित अनेक योजनाबद्ध कल्याणकारी गतिविधियां निरन्तर चलायी जारही हैं। जिनसे ऋषि मिशन – कृण्वन्तो विश्वमार्यम् को गति प्रदान की जा सके। यदि आप सहयोगी बनाना चाहे जो बड़ी कृपा होगी। आप हमें सूचित करें हम आपसे सम्पर्क करेंगे। सम्पर्क सूत्र – 9897060822

न्यास की बैंक का विवरण निम्नलिखित है –

MAHARSHI DAYANAND YOGPEETH NYAS

HDFC BANK LTD. C-2/50, KAMLA NAGAR, AGRA – 282004 UTTAR PRADESH

RTGS / NEFT IFSC : HDFC0000870

A/C. NO. 50200096078365

👉 महर्षि दयानन्द योगपीठ का परिचय एवं गतिविधियां, आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री के लेख, यज्ञ, पर्व, संस्कार, महर्षि दयानन्द सरस्वती, वेद, सत्यार्थ प्रकाश एवं उपयोगी साहित्य,  आर्य वीर दल, आर्य समाज, प्रतियोगिता प्रबन्धन, भजन संग्रह एवं चित्रावली आदि जानकारियाँ वेबसाइट पर देख सकते हैं।

       कृपया अवलोकन करके अपने विचार अवश्य प्रस्तुत करें।

       वेबसाइट और वेद प्रचार कार्यक्रमों को और अच्छा बनाने के लिए आप अपने सुझाव अवश्य देने की कृपा करें।

      वेबसाइट देखने के लिए निम्नलिखित लिंक को क्लिक करें-

www.maharshidayanandyogpeeth.com

          धन्यवाद

निवेदक

आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री

(वैदिक प्रवक्ता, लेखक, मिशनरी प्रचारक )

अध्यक्ष/संचालक – महर्षि दयानन्द योगपीठ न्यास 

वरिष्ठ उपप्रधान सार्वदेशिक आर्य पुरोहित सभा

वरिष्ठ सहसंचालक – आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश )

9897060822 , 9411082340

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!