।। ओ३म् ।।
नमस्ते जी
महर्षि दयानन्द सरस्वती जी महाराज के 200 वें जन्मवर्ष और आर्य समाज की स्थापना के 150 वें वर्ष के पुण्य अवसर पर मानव निर्माण अभियान के अन्तर्गत विद्यार्थियों के जीवन उत्थान के लिए विद्यालयों में कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं।
दिनांक २५ सितम्बर २०२४ दिन बुधवार आश्विन कृष्णपक्ष अष्टमी संवत् २०८१ को आर्य समाज फतेहाबाद एवं विद्यालय के अध्यक्ष आदरणीय श्री अशोक कुमार जी पैंगोरिया के नेतृत्व में प्रधानाचार्य डॉ॰ शिवकुमार सिंह जी और आर्य समाज फतेहाबाद के मन्त्री श्री मनोज कुमार जी गुप्ता की उपस्थिति में जनता इण्टर कालेज फतेहाबाद, आगरा में प्रातःकाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सामान्य ज्ञान के महत्व को ध्यान में रखते हुए महर्षि दयानन्द योगपीठ द्वारा रविवार कार्तिक कृष्णपक्ष एकादशी संवत् 2081 तदनुसार 27 अक्टूबर 2024 को समय दोपहर 12:00 बजे से 1:30 तक विशाल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जारहा है।
प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी के लिए निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करें –
https://maharshidayanandyogpeeth.com/samanygyanpratiyogita/
कार्यक्रम और प्रतियोगिता की किसी भी जानकारी के लिए सम्पर्क करें – ९८९७०६०८२२
निवेदक
संचालक
प्रेमा कनवर
सचिव
राम जयन्ती ‘निधि’
कोषाध्यक्ष
महर्षि दयानन्द योगपीठ न्यास