महर्षि दयानन्द योगपीठ न्यास के सहयोगियों का अभिनन्दन –


साहित्य निर्माण की आवश्यकता को देखते‌ हुए महर्षि दयानन्द योगपीठ न्यास आगरा के द्वारा साहित्य लेखन का कार्य निरन्तर किया जारहा है। आपके पवित्र सहयोग से अवश्य ही इस कार्य को और गति प्राप्त होगी।

 आर्य पुरोहित सम्मेलन में २६ फरवरी २०२६ को वैदिक प्रवक्ता डॉ॰ नरेन्द्र अग्निहोत्री जी के द्वारा लिखित यज्ञ विधि नामक पुस्तक का विमोचन किया जायेगा। यह आर्यों के कर्मकाण्ड के लिए एक विशेष पुस्तक तैयार की गयी है जिसमें आर्यों के सभी अवसरों पर किये जाने वाले यज्ञ और अनुष्ठानों की विधि को मन्त्रों के अर्थ सहित दिया गया है।

पुस्तक प्रकाशन में सभी सहयोगियों का सम्मान किया गया है। जिनमें से वडोदरा, गुजरात से डॉ॰ भगवान स्वरूप वानप्रस्थी जी, माता श्रीमती योगेश्वरी देवी वानप्रस्था जी एवं आगरा से श्री प्रभात माहेश्वरी जी उपस्थित हुए उनका सन्मान किया गया। और जर्मनी से श्री विवेकशील गौड़ एवं श्रीमती ऋचा गौड़ जी का सम्मान श्री भगवान स्वरूप जी द्वारा पहुंचाने के लिए उनको दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!