शिविर के सहयोगी समस्त भाइयों, बहनों और संगठनों का हृदय से आभार और धन्यवाद

मान्यवर,
आप सभी के पवित्र सहयोग से महर्षि दयानन्द योगपीठ न्यास आगरा द्वारा मण्डलीय आर्य वीरांगना व्यक्तित्व विकास शिविर एवं राष्ट्रीय आर्य पुरोहिता/उपदेशिका आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन २२ जून से १ जुलाई २०२६ तक आर्यन इन्स्टीट्यूट, सेक्टर-१३, आवास विकास कालोनी, सिकन्दरा, आगरा में किया गया।
१ जुलाई २०२६ को आर्य वीरांगनाओं के व्यायाम प्रदर्शन और आर्य पुरोहिताओं के कार्यक्रम प्रस्तुती के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस शुभ अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आर्य जगत की प्रसिद्ध विदुषी, कन्या गुरुकुल शिवगंज, राजस्थान की प्राचार्या डॉ॰ सूर्या देवी चतुर्वेदा, मुख्य अतिथि के रूप में आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश के मुख्य संचालक एवं आर्य प्रतिनिधि सभा के वरिष्ठ उपप्रधान आचार्य पंकज आर्य जी उपस्थित रहे। उनके ज्ञानवर्धक और क्रान्तिकारी उद्बोधन हुए।
शिविर के दीक्षान्त समारोह में पूरे देशभर से आर्यों की उपस्थिति रही। और जनपद आगरा के सभी आर्यों ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
दीक्षान्त समारोह में सभी आर्य पुरोहिताओं और आर्य वीरांगनाओं को प्रमाणपत्र और साहित्य भेंट किया गया।
इस अवसर पर शिविर के सहयोगियों का अभिनन्दन किया गया, साथ ही देशभर से उपस्थित आर्य संगठनों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
इस शिविर के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने में सभी ने तन, मन और धन से भरपूर सहयोग किया। प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी भाइयों, बहनों और समस्त संगठनों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद देते हैं और भविष्य में आपका स्नेह और सहयोग इस प्रकार बना रहेगा ऐसी आशा करते हैं।
महर्षि दयानन्द योगपीठ न्यास के विशेष कार्य जो नियमित रूप से किये जारहे हैं –
१. व्यक्ति निर्माण – ओनलाइन और ओफ लाइन कक्षाएं लगाकर और शिविरों के माध्यम से आर्य वीर/वीरांगना, आर्य पुरोहिता/पुरोहिता, आर्य उपदेश/उपदेशिका आदि के निर्माण का कार्य निरन्तर किया जारहा है। यह कार्य स्कूल और कालेज में भी करते हैं।
२. साहित्य निर्माण – आर्यों के यज्ञादि कर्मकाण्ड और सैद्धान्तिक जानकारी देने के लिए प्रचार पत्रक, लधु पुस्तकें, पूर्व में प्रकाशित आवश्यक विभिन्न साहित्य का निर्माण किया जारहा है
३. आर्य समाजों का सक्रीय करण – ऐसे बहुत कारण हैं जिनके रहते अनेक आर्य समाजें बन्द होने की स्थिति में आगयी है। ( कुछ तो बन्द होचुकी हैं ) आप सभी के सहयोग से उन आर्य समाजों को सक्रीय करने का प्रयत्न किया जारहा है।
४. स्थान मिलने पर गरीब बेटियों के लिए एक सिलाई सेन्टर खोलने की तैयारी की जारही है।
५. नगरों/गांवों में वृक्षारोपण, दीवार लेखन, साहित्य वितरण और वेदप्रचार का कार्य निरन्तर चलता रहता है।
उपरोक्त कार्यों की किसी भी जानकारी के लिए और उपरोक्त कार्यों में सहयोग प्रदान करने के लिए आप हमसे सम्पर्क कर सकते हैं। आपकी बड़ी कृपा होगी। सम्पर्क सूत्र - 9411082340
आपका बहुत बहुत धन्यवाद।
निवेदक
आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री
( वैदिक प्रवक्ता, लेखक एवं मिशनरी प्रचारक )
संचालक/अध्यक्ष – महर्षि दयानन्द योगपीठ न्यास आगरा
वरिष्ठ उपसंचालक – आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश
वरिष्ठ उपप्रधान – सार्वदेशिक आर्य पुरोहित सभा
सम्पर्क सूत्र – 9897060822


