युगप्रवर्तक, वेदोद्धारक, प्रसिद्ध समाज सुधारक, आर्य समाज के संस्थापक महर्षि देव दयानन्द सरस्वती जी महाराज के २०० वें जन्मवर्ष और आर्य समाज की स्थापना के १५० वें वर्ष के पुण्य अवसर पर महर्षि दयानन्द योगपीठ न्यास द्वारा पूरे वर्षभर गतिविधियां चलाई जा रही है।
वेदप्रचार अभियान –
वैशाख कृष्णपक्ष अमावस्या दिन बुधवार ( ८ मई २०२४ ) से वेद प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत गांव गढ़ी जस्सा, महुआ खेड़ा, एत्मादपुर मदरा, शमसाबाद और सिल्वर गोल्ड कालोनी रोहता, सेकसरिया कन्या इण्टर कालेज बेलनगंज, नगर निगम इण्टर कालेज ताजगंज, नगर निगम कन्या विद्यालय ताजगंज, एम सी वैदिक विद्यालय सुल्तानपुरा, जगनेर, धौर्रा रहनखुर्द, गांव पोखरिया, फरैरा एवं फतेहाबाद आदि स्थानों पर वेदप्रचार कार्यक्रम किये गये हैं।


ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष चतुर्थी दिन सोमवार ( १० जून २०२४ ) से आषाढ़ कृष्णपक्ष पञ्चमी दिन बुधवार ( २६ जून २०२४ ) तक आर्य केन्द्रीय सभा फरीदाबाद द्वारा निर्मित और संचालित “वेद प्रचार रथ” के माध्यम से आगरा जनपद के विभिन्न स्थानों पर वेद प्रचार कार्यक्रम किये गये। आर्य केन्द्रीय सभा फरीदाबाद के सभी सम्मानित अधिकारियों और सहयोगियों का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए धन्यवाद पूर्वक आभार व्यक्त करते हैं। और आशा करते है कि भविष्य में भी इस प्रकार का सहयोग मिलता रहेगा।